बिहार में सातवें चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से ही चल रही है। शिवहर प्रखंड के कुशहर पंचायत से 21 साल की अनुष्का कुमारी ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है। अनुष्का शिवहर प्रखंड में सबसे कम उम्र की मुखिया बनी हैं। अनुष्का ने हरियाणा से दसवीं और कर्नाटक से ग्रेजुएट पास करने के बाद इस बार पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। पहले प्रयास में ही अनुष्का जीत हासिल कर सबसे कम उम्र की मुखिया बनने की उपलब्धि हासिल की है।

उधर, भभुआ में भगवानपुर प्रखंड की एकमात्र जिला परिषद सदस्य सीट पर मजदूर उजारन उर्फ मल्लू मुसहर की पत्नी मोकरम निवासिनी समदेइया देवी ने कब्जा जमा लिया है। उन्होंने 15715 हासिल करते हुए विद्यावती देवी को रिकार्ड 11052 मतों से हराया है। विद्यावती को केवल 4663 मत प्राप्त हुए हैं। विद्यावती वर्ष 2001 में जिला परिषद सदस्य पद पर जीते रामलाल पासवान की पत्नी हैं।

काराकाट से जदयू सांसद महाबली सिंह कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। उनका बेटा धर्मेंद्र कुमार सिंह मुखिया का चुनाव हार गया है। धर्मेंद्र भगवानपुर पंचायत से भाग्य आजमा रहे थे। सांसदी में उपेंद्र कुशवाहा को महाबली सिंह ने हराया था। अब उनके बेटे धर्मेंद्र सिंह को उपेंद्र पांडेय ने 471 मतों से हराया है। उपेंद्र को 1406 और धर्मेंद्र को 935 वोट मिले। धर्मेंद्र इससे पहले विधानसभा के चुनाव में भी हार का मुंह देख चुके हैं। 2010 में राजद के टिकट पर चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से धर्मेंंद्र ने चुनाव लड़ा था। उन्हें करीब 20 हजार मत मिले थे। भाजपा प्रत्याशी बृजकिशोर बिंद ने धर्मेंद्र को हराया था। बृजकिशोर बिंद मंत्री भी बने थे।

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *