बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 (Bihar B.Ed CET 2021) स्थगित कर दिया है. बीएड प्रवेश परीक्षा 11 जुलाई को होनी थी. लेकिन इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा आयोजन के राज्य नोडल अधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने इस संबंध में बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी की. इसमें परीक्षा स्थगित करने के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई गई है. हालांकि इसके पीछे कोरोना महामारी को ही वजह माना जा रहा है.

राज्य सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाले ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर लेने के बाद भी परीक्षा स्थगित कर दी गई. कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी.

बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 के लिए कुल एक लाख 41 हजार 341 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. लेकिन निर्धारित तिथि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान न कर पाने के कारण एक लाख 36 हजार 771 छात्र ही शामिल होंगे. इसमें 75524 पुरुष अभ्यर्थी, 61238 महिला और नौ ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी हैं. इस बार बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 का आयोजन प्रदेश के 11 शहरों में होना था.

अप्रैल में शुरू हुए थे आवेदन

बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 बीएड कॉलेजों में कुल 34 हजार सीटों के लिए आयोजित होना है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल को शुरू हुई थी. जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 05 जून थी. हालांकि लेट फीस के साथ आवेदन आठ जून तक किया जा सकता था. इसके अलावा अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार का भी मौका दिया गया था. यह प्रक्रिया 10 जून तक चली थी. परीक्षा का एडमिट कार्ड एक जुलाई को जारी होना था.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *