हरियाणा के मुख्यमंत्री की खुले में नमाज पर प्रतिक्रिया आने के बाद अब बिहार में भी खुले में नमाज पर प्रतिबंध की मांग उठने लगी है. बिहार में बीजेपी के विधायक विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल (MLA Haribhushan Thakur Bachaul) ने मुख्यमंत्री नीतीश ( Nitish Kumar) से मांग करते हुए कहा कि सरकार यहां भी अविलंब खुले में नमाज पर रोक लगाए.

बचौल ने कहा कि शुक्रवार को बेवजह सड़क को जाम कर देना, सड़क पर आकर नमाज पढ़ना गलत है. अगर हमारी आस्था है तो हम घर में पढ़ें, मस्जिद में पढ़ें. मस्जिद क्यों है? बीजपी विधायक ने कहा कि हरियाण के सीएम खट्टर इस काम के लिए धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने खुले में नमाज को रोरने की बात कही है.

बिहार में भी प्रतिबंध की मांग

बीजेपी विधायक ने कहा- बिहार में अगर खुले में नमाज होता है, तो उस पर प्रतिबंध लगे, जिस तरह हरियाणा में लगाया गया है. हम निश्चित रूप से इस ओर पहल करेंगे. वहीं नीतीश कुमार क्या उनकी मांगो को मानेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार क्या करेंगे ये वो ही जानें. लेकिन दुनिया ये काम कर रही है.

“शहीदों पर भी हो रही है टिप्पणी”

इसके साथ ही बचौल ने कहा कि जिस तरह सीडीएस विपिन रावत की शहीद होने पर भी टिप्पणी कर रहे हैं उसससे समझना चाहिए कि ये लोग क्या चाहते हैं. बिहार विधानसभा में वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया. इन सब से लोगों को सीखना चाहिए और आने वाले खतरे को भांपना चाहिए. बहुत लोग ऐसे हैं जो खाते भारत का हैं, लेकिन गाते कहीं और का है. ये कौन सी मानसिकता है. इसको नहीं रोका गया तो आगे चलकर बहुत हानि होगी हमारे देश की

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

खट्टर ने कही है रोक लगाने की बात

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुले में नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि ये गलत हो रहा है. ये हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हम सौहार्दपूर्ण वातावरण में इसका समाधान निकालेंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर बवाल मचा हुआ. इसके बाद बिहार में भी बीजेपी विधायक बचौल ने ये मांग की है.

Source: tv9

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *