बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने नई प्रदेश कोर कमिटी और चुनाव समिति का गठन किया है. इसमें कोर कमिटी में कुल 18 और चुनाव समिति में कुल 15 सदस्य हैं. इसके अतिरिक्त कोर कमिटी में दो विशेष आमंत्रित सदस्य, जबकि प्रदेश चुनाव समिति में दो आमंत्रित व एक पदेन सदस्य हैं. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह द्वारा प्रेषित पत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को संबोधित करते हुए कोर कमिटी व चुनाव समिति के गठन की सूचना दी गई है. इसमें यह जानकारी दी गई है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से चर्चा के बाद यह सूची जारी की गई है. इसके साथ ही यह भी अपेक्षा की गई है कि प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक महीने में एक बार अवश्य हो.

जारी सूची के अनुसार कोर कोर कमिटी में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद, रेनू देवी, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, रविशंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी, प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडे, सैयद शाहनवाज हुसैन, भिखूभाई दलसानिया, नवल किशोर यादव, जनक राम, सम्राट चौधरी और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता शामिल हैं. इसमें विशेष आमंत्रित सदस्य नागेंद्र जी और हरीश द्विवेदी होंगे.

इसी तरह प्रदेश चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद, रेनु देवी, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह,नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, भीखू भाई दलसानिया, प्रेम रंजन पटेल, जनक राम के अलावा पदेन सदस्य लाजवंती झा व विशेष आमंत्रित सदस्य नागेंद्र जी और हरीश द्विवेदी हैं.
Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)






