छपरा. बिहार के छपरा में सनकी पति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया. और सिर को दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया. घटना मढौरा थाना के सेंदुआरी गांव की है. आरोपी पति राजू राय घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और गीता देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा‌ भेज दिया.

मृतका के ससुर सकल राय ने बताया कि उनका बड़ा बेटा राजू राय नशेड़ी है. गुरुवार को करीब दस बजे वह अपनी पत्नी गीता देवी और दो बच्चों के साथ घर पर था. ससुर विक्टोरिया बाजार में दुर्गापूजा पंडाल में कलश स्थापना में शामिल होने गए थे. इसी दौरान राजू राय ने अपनी पत्नी गीता की गला काटकर हत्या कर दी. यह सुनकर ससुर घर आए, तो देखा कि उनकी बहु गीता का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ है और दोनों बच्चे रो रहे थे. जबकि बेटा राजू राय गायब था.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचाी और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. इस मामले में गीता के पिता तकेया निवासी रामेश्वर राय ने मढ़ौरा थाने में आरोपी दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस मामले में गीता के मायकेवालों ने पति के अलावा ससुर सकल राय को भी अभियुक्त बनाया है. डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. आगे की छानबीन जारी है.

Source : News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *