कोरोना महामारी के बीच बिहार के शिक्षित बेरोजगारों के लिए यह अच्छी खबर है। सरकार मार्च में सवा लाख से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसमें प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक के अतिरिक्त प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के पद शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में तमाम रिक्तियों को भरने को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। फरवरी में छठे चरण की शिक्षक नियोजन खत्म प्रक्रिया होगी और इसी के साथ सातवें चरण की नई बहाली शुरू कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा गाइडलाइन एवं नियोजन शिड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आयोग से 45,852 पदों पर प्रधान शिक्षकों की जल्द नियुक्ति

शिक्षा विभाग ने नए उ’च माध्यमिक विद्यालयों में 5334 प्रधानाध्यापकों एवं प्राथमिक विद्यालयों में 40,518 प्रधान शिक्षकों की बहाली संबंधी अधियाचना को अंतिम रूप दे दिया है। इन नियुक्तियों को लेकर शिक्षा विभाग और आयोग के बीच दो राउंड मीटिंग हो चुकी है और दोनों के बीच सहमति भी बन चुकी है। विभाग द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना जल्द ही भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग द्वारा संबंधित पदों संबंधी विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

अन्य नियुक्तियां

माध्यमिक विद्यालयों में 1369 लाइब्रेरियन, 1172 लिपिक एवं1129 आदेशपाल

मिडिल स्कूलों में 8386 शारीरिक व स्वास्थ्य अनुदेशक

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

37,440 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति

उन पंचायतों में मिडिल स्कूलों को माध्यमिक विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया गया था, जहां हाईस्कूल नहीं थे। इसी तरह माध्यमिक विद्यालयों को प्लस-टू स्कूल में अपग्रेड किया गया था। इन अपग्रेड विद्यालयों में 37,440 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसमें 25,270 माध्यमिक शिक्षक और 12,170 उ’च माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। माध्यमिक विद्यालयों में ङ्क्षहदी विषय के 3,000, अंग्रेजी के 5,054, गणित के 5,054, विज्ञान के 5,054, सामाजिक विज्ञान के 5,054, संस्कृत के 1,054 एवं उर्दू के 1,000 पद शिक्षकों के हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी विषय के 2125, गणित के 2104, भौतिकी के 2384, रसायन शास्त्र के 2221, प्राणीशास्त्र के 723, वनस्पति शास्त्र के 835, कम्यूटर साइंस के 1673 तथा मैथिली विषय के 105 शिक्षक पद हैं। इन पदों पर संबंधित नियोजन इकाईयों के माध्यम से बहाली प्रक्रिया पूरी होगी। अभी राज्य में 94 हजार प्रारंभिक शिक्षकों के पदों पर बहाली चल रही है। शिक्षा विभाग का आकलन है कि छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया खत्म होने के बाद करीब 50 प्रतिशत पद खाली रह जाएंगे। इस प्रकार छठे चरण की नियोजन खत्म होते ही शेष 45 हजार से ज्यादा पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की नियोजन शुरू कर दी जाएगी।

clat

रोजगार देने में शिक्षा विभाग निभा रहा अव्वल भूमिका

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का जो वादा किया था उसमें शिक्षा विभाग अव्वल भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में इस नये वर्ष में सवा लाख से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी। इसके अतिरिक्त शारीरिक अनुदेशक और लाइब्रेरियन भी बहाल किए जाएंगे। छठे चरण की नियुक्ति प्रक्रिया खत्म होते ही सातवें फेज की संबंधित पदों पर बहाली की कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।

Source : Dainik Jagran

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *