सूबे में ठंड और बढ़ने वाली है। चार दिन से कनकनी और कोल्ड डे झेल रहे जिलों में अब बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर 21, 22 , 23 और 24 जनवरी को कई जिलों में बारिश, मेघ गर्जन और ओलावृष्टि की आशंका है। मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मुजफ्फरपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश की ओर चक्रवातीय स्थिति बनने और उसके एक-दो दिनों में बिहार की ओर बढ़ने से बारिश की स्थिति बनेगी। 21 जनवरी को बिहार के 11 जिलों में आंशिक बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, आरा, अरवल, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 22 और 23 को पटना समेत सूबे के ज्यादातर हिस्सों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इन सभी जिलों में ओला गिरने और गरज-तड़क के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है। 24 जनवरी को मध्य बिहार और पश्चिमी बिहार में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 25 जनवरी से मौसम के साफ होने के आसार हैं। हालांकि, ठंड की स्थिति सूबे में बनी रहेगी।

Source : Hindustan

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *