जिले के लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल में महज एक बोतल पानी के लिए आज यहीं के दो कर्मचारी आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक की जान चली गई. बताया गया कि अस्पताल के आउटसोर्सिंग स्टाफ मिथिलेश साव और वहीं पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड विजय भारती के बीच पानी की बोतल को लेकर विवाद हो गया. दोनों के बीच पहले बहस हुई, फिर हाथापाई और लोगों के देखते ही देखते अस्पताल जंग का मैदान बन गया. आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड ने मिथिलेश को इतना पीटा कि वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. उसे फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई.

रेफरल अस्पताल में मारपीट की खबर मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी गार्ड वहां से भाग निकला. इस विवाद में जिस आउटसोर्सिंग स्टाफ की मौत हुई, वह 34 साल का था. पुलिस के मुताबिक मिथिलेश अरवल जिले का रहने वाला था. वह अस्पताल में जेनरेटर चलाने का काम करता था. वहीं आरोपी सिक्योरिटी गार्ड भी एक निजी कंपनी का बताया गया है.

मिथिलेश साव जिस कंपनी में काम करता था, उसके मैनेजर प्रभात कुमार ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से आता था. लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल में आज ड्यूटी के दौरान पानी के बोतल को लेकर आरोपी गार्ड विजय भारती से बहस हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई हुई. इसी दौरान विजय भारती की पिटाई से मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे जब तक सदर अस्पताल पहुंचाया जाता, उसके पहले ही मिथिलेश की मौत हो गई. प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लक्ष्मीपुर थाने में आवेदन दिया जा रहा है.

biology-by-tarun-sir

इधर, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस घटना की गहनता से पड़ताल कर रही है. मारपीट करने वाला सिक्योरिटी गार्ड फरार है, उसकी तलाश की जा रही है. आउटसोर्सिंग कंपनी के आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

Source: News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *