सरकार ने शनिवार को नव वर्ष पर 15 वर्ष से ऊपर के आयु वालों के लिए कोरोना टीकाकरण का निबंधन पोर्टल खोल दिया। 15 से 18 वर्ष उम्र के बीच वाले युवा अब टीकाकरण के लिए आनलाइन निबंधन कराकर टाइम स्लाट बुक करा सकते हैं।

सरकार के इस पहल के बाद बिहार के 83 लाख से अधिक किशोर व किशोरियों को मनचाहे टीकाकरण केंद्र और मनचाहे दिन को टीकाकरण कराने का टाइम स्लाट आवंटित किया जा रहा है। पहले दिन टीके के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर किशोरों में उत्साह देखा गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को 11 बजे दिन में ही सोमवार के लिए सभी स्लाट फुल हो चुके थे। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन जनवरी को 15 वर्ष से ऊपर के लोगों के टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

bombay-gym

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों, सिविल सर्जनों व जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15-18 वर्ष के उम्र वाले किशोर-किशोरियों का सोमवार से टीकाकरण किया जाएगा। विभाग द्वारा किशोर-किशोरियों को यह विकल्प दिया गया है कि वह कोविन पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण करा लें।

अगर कोई किशोर-किशोरी अपना आनलाइन पंजीकरण नहीं करा सकता है तो वे तीन जनवरी से टीकाकरण के लिए निर्धारित सेंटर पर पहुंच कर टीकाकरण करा सकते हैं। इस आयु के लोगों का टीकाकरण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में किया जाएगा। जिलों को यह भी निर्देश दिया गया है 15-18 उम्र के लोगों को सिर्फ कोवैक्सीन डोज दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह वैक्सीन सभी जिलों में भेज दी गई है।

टीकाकरण के लिए ऐसे करें पंजीकरण

भारत सरकार द्वारा तैयार कोविन पोर्टल पर राज्य का कोई भी किशोर या किशोरी टीकाकरण के लिए पंजीकरण करा सकता है। कंप्यूटर, लैपटाप या मोबाइल से पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके लिए पहले पोर्टल को लाग-इन करना है। उसके बाद अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना है। मोबाइल नंबर को दर्ज करने के बाद ओटीपी जेनरेट करना है। उसके बाद उम्र संबंधी दस्तावेज को दर्ज करना होगा। फिर लाभार्थी अपने टीकाकरण सेंटर और टाइम स्लाट को बुक कर सकता है। टाइम स्लाट बुक करने से लाभार्थी को निर्धारित समय आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद तय टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर वे टीका ले सकते हैं।

Source : Dainik Jagran

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *