बिहार सरकार ने तीन जिलों के डीएम को बदल दिया है. कुल पांच आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है.

5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

मुंगेर के डीएम रचना पाटिल को स्थानांतरित कर सामान्य प्रशासन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार का ट्रांसफर किया गया है. उन्हें मुंगेर का डीएम बनाया गया है. वहीं सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा को स्थानांतरण करते हुए वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. वही आईएएस अधिकारी हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है. वित्त विभाग में संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव को सीतामढ़ी डीएम के पद पर पदस्थापित किया गया है.

Source : News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *