बिहार में विशेष सशस्त्र पुलिस अब किसी भी संदिग्ध की तलाशी जब्ती और गिरफ्तारी कर सकेगी. गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर और दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात बीएसएपी अब किसी भी संदिग्ध की तलाशी ले सकती है. उसके संदिग्ध सामानों की जब्ती कर सकती है या फिर उसे गिरफ्तार कर सकती है. अधिसूचना के अनुसार महाबोधि मंदिर और दरभंगा हवाई अड्डा को विनिर्दिष्ट प्रतिष्ठान के रूप में अधिसूचित किया गया है, यानी इन प्रतिष्ठानों के अंदर विशेष सशस्त्र पुलिस के हवलदार रैंक के पुलिसकर्मी और उससे ऊपर के अधिकारियों को अधिनियम की धारा 7, 8 और 9 के तहत दी गई.

शक्तियों के अंतर्गत तलाशी जबकि गिरफ्तारी का अधिकार होगा. सरकार ने इस इस साल सशस्‍त्र पुलिस बल विधेयक को लागू किया है. विशेष सशस्त्र पुलिस बल के सक्षम अधिकारी को किसी घटना के बाद आशंका के आधार पर संदेहास्पद व्यक्ति की तलाशी और गिरफ्तारी कर सकने का अधिकार है. ऐसा करने के बाद वह गिरफ्तार व्यक्ति को अगली कानूनी कार्रवाई के लिए निकट के थाना को सौंप देगा. प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात अधिकारी को बिना वारंट और बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के किसी संदिग्ध को गिरफ्तार करने का अधिकार है.

यह विधेयक बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) को स्वतंत्र अस्तित्व देने के लिए है. विधेयक पारित होने के बाद सैन्य पुलिस का नाम बदल कर विशेष सशस्त्र पुलिस हो गया है. किसी अन्य राज्य की पुलिस के साथ मिलिट्री नहीं जुड़ा हुआ है अत: नाम में एकरूपता के लिए भी यह विधेयक लाया गया है. विधेयक में बताया गया है कि राज्य में सशस्त्र पुलिस बल का दायरा बड़ा हो रहा है. पहले इसकी भूमिका कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण के लिए बिहार पुलिस की मददगार की थी लेकिन बदले हालत में उसकी भूमिका बढ़ी है.

JAWA-MUZAFFARPUR BIHAR

अब इसे औद्योगिक ईकाइयां, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, हवाई अड्डा, मेट्रो, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के केंद्रों की सुरक्षा की जिम्मेवारी भी दी गई है इसलिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तरह बिहार सशस्त्र पुलिस को भी गिरफ्तारी और तलाशी की शक्ति देने की आवश्यकता महसूस की गई. यह विधेयक इस बल को स्वतंत्र पहचान, नियम और अधिकार देगा. बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच दोनों सदनों से या अधिनियम पारित किया गया था. तब जाकर कानून का रूप ले सका.

इस कानून के अनुसार सरकार अधिसूचित विनिर्दिष्ट प्रतिष्ठान की सुरक्षा में तैनात विशेष सशस्त्र पुलिस को तलाशी और गिरफ्तारी का अधिकार दे सकती है. फिलहाल बिहार विशेष सत्र पुलिस के पास महाबोधि मंदिर के अलावा दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

krishna-motors-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *