पटना. पटना जिले में कोरोना का ग्राफ कम है, लेकिन संक्रमण पूरी तरह से थमा नहीं है. रोजाना एक से पांच के बीच मरीज मिल रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को पटना जिले में सात नये कोरोना के मरीज पाये गये हैं.इनमें पांच शहर व बाकी दो ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या में इजाफा हुआ है. 17 से बढ़कर अब 21 मरीज जिले में एक्टिव हो गये हैं. इसी तरह 24 घंटे के अंदर शहर के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक कोरोना का मरीज भर्ती हुआ है.

सांस लेने में परेशानी के बाद मरीज को भर्ती किया गया. राज्य में शुक्रवार को छह जिलों में 12 कोरोना के नये संक्रमित पाये गये हैं. इनमें सर्वाधिक सात नये कोरोना संक्रमित पटना जिले में पाये गये हैं. इसके अलावा कटिहार जिले में एक, खगड़िया जिले में एक, मधुबनी जिले में एक, पूर्णिया जिले में एक और समस्तीपुर जिले में एक नये संक्रमित शामिल हैं.

पटना में 24 हजार 977 लोगों को दी गयी वैक्सीन

पटना जिले में शुक्रवार को 24 हजार 977 लोगों को वैक्सीन दी गयी. इसमें पहला डोज लेने वाले लोगों की संख्या चार हजार 583 है. जबकि दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 20 हजार 287 है. खास बात यह है कि दूसरा डोज लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इधर, शनिवार को जिले के सभी केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा.

Source: Prabhat Khabar

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *