बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए जिलों में फिर से रोजगार मेला का आयोजन होगा। जिला व प्रमंडल स्तर पर रोजगार मेला लगाने के लिए श्रम संसाधन विभाग में गंभीरता से मंथन हो रहा है। अभी जिला प्रशासन की अनुमति से एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन शुरू किया गया है।

दरअसल कोरोना के कारण पिछले वर्ष से ही नियोजन सह रोजगार मेला का आयोजन नहीं हो पा रहा है। इस कारण श्रम विभाग ऑनलाइन जॉब कैंप का आयोजन कर रहा है, लेकिन इससे अधिक बेरोजगारों को रोजगार देने में परेशानी हो रही थी। विभाग चुनिंदा कंपनियों व बेरोजगारों के बीच समन्वय बनाकर ऑनलाइन रोजगार दिला रहा है, पर इसमें काफी कम लोगों को रोजगार मिल रहा है। कोरोना के तय नियमों के कारण विभाग चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा। अब कोरोना के मामले दिन-ब-दिन घटते जा रहे हैं, ऐसे में विभाग ने ऑफलाइन रोजगार मेला का आयोजन करने का मन बनाया है।

विभाग के अनुसार अभी एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन शुरू किया गया है। एक-दो जिलों में इसकी शुरुआत हो गई है। पंचायत चुनाव के कारण कुछ परेशानियां उत्पन्न हुई हैं, लेकिन जल्द ही सभी जिलों में जॉब कैम्प का ऑफलाइन आयोजन शुरू कर दिया जाएगा। जॉब कैंप का आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति और कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जा रहा है। रोजगार मेला का भी आयोजन सरकार के स्तर पर निर्णय लिए जाने के बाद ही होगा।

Source: Live Hindustan

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *