मुजफ्फरपुर: बिहार में लोग भयमुक्त होकर विकास कर रहे हैं और व्यापारी भी अपना व्यापार आगे बढ़ा रहे हैं। उक्त बातें राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने बोचहां के सरफुदीनपुर फ्लाई ओवर के समीप एनएच 57 फोरलेन किनारे स्थित राम जानकी पैलेस का उद्घाटन करने के बाद कहीं। कहा कि राम जानकी पैलेस के निर्माण से लोगों को शादी विवाह सहित अन्य आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

सासद अजय निषाद ने कहा कि राम जानकी पैलेस का निर्माण होने से आसपास ही नहीं, बल्कि सुदूर के गरीबों के बच्चों की शादी में सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्रोपराइटर कृष्ण मोहन चौधरी से रियायत दर पर गरीबों को सुविधा देने का आग्रह किया। अतिथियों को मयंक चौधरी, रोहित चौधरी और सोनम चौधरी ने फूल- माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

उवर्रक का अधिक दाम लेने पर होगी प्राथमिकी

मीनापुर प्रखंड सभागार में प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रमुख राधिका देवी की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से करीब आधा दर्जन प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं, उर्वरक निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचने पर दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय लिया गया।

दुकानदारों को दुकानों पर बोर्ड लगाने, उस पर स्टाक के साथ सभी खाद की कीमत अंकित करने का निर्देश दिया गया। किसानों को खरीदी गई खाद की पावती रसीद भी देनी है। दुकानों की निगरानी नियमित करनी है। साथ ही ई किसान भवन में इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी खोला गया जिसका टोल फ्री नंबर जारी किया गया। बैठक में बीडीओ भुवनेश मिश्रा, आत्मा अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, मनीष कुमार, संजय कुमार, अर्जुन कुमार गुप्ता, कंचन सहनी, अभिषेक कुमार, शिवजी प्रसाद, उमाशकर सहनी, जवाहर राम आदि मौजूद थे।

Input: Dainik jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *