मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की जांच बिहार में भी जल्द शुरू होगी। आईजीआईएमएस और अन्य जगहों पर इसकी व्यवस्था की जा रही है। बिहार में अभी ओमीक्रोन से पीड़ित का पता नहीं चला है। इसकी जांच के लिए हमलोगों ने दिल्ली सैंपल भेजा है, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा कि कई दिन हो गये हैं, रिपोर्ट में देरी होना अच्छी बात नहीं है। सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद वे पत्रकारों से बात कर रहे थे।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सही है कि फिर कोरोना संक्रमण राज्य में बढ़ने लगा है। खासकर पटना में अधिक आ रहा है। तीसरी लहर की आशंका को लेकर हमसब सजग हैं और इसके लिए पूरी तैयारी है। सबलोग सक्रिय हैं। हमारा मकसद यही है कि अधिक-से-अधिक जांच कराएं, ताकि कोई पीड़ित हो तो तुरंत पता चले। तीन स्टेज पर पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था फिर से होगी। सीएम ने कहा कि दूसरे देशों में ओमीक्रोन बढ़ रहा है। देश के कुछ राज्यों में भी बढ़ा है। यहां तो संक्रमण बहुत नीचे चला गया था। पर कुछ दिनों से फिर इसे देख रहे हैं। बाहर से जो आते हैं उन्हीं में यह मामला दिख रहा है। एयरपोर्ट से लेकर हर जगह पर जांच की व्यवस्था है। सामान्य लोगों में इस तरह का केस नहीं आया है।

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *