बिहार में बच्चों में वायरल बुखार (Viral Fever in Bihar) के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं. मुजफ्फरपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और मधुबनी समेत कई ज़िले इसकी चपेट में हैं. पिछले एक महीने में राज्य में वायरल फीवर की चपेट में आकर 25 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर बच्चों का इलाज चल रहा है. कोरोना की तीसरी लहर (Third wave of corona) की आशंका के बीच ये डराने वाली ख़बर है. लेकिन, वायरल बुखार पीड़ित जिन बच्चों की कोरोना जांच हुई उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई. इसके बाद डॉक्टरों ने कहा यह तीसरी लहर नहीं है. इधर पटना के पीएमसीएच (PMCH) समेत सभी बड़े अस्पताल में बेड फुल हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग ने राज्य स्वास्थ्य समिति निर्देश दिया है कि हर जिले में जाकर वहां की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट दे.

वहीं, वायरल फीवर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति के टीम को सभी जिलों के अस्पतालों का दौरा करने के लिए भेजा गया है. उन्हें रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. कई विशेषज्ञों से बातचीत में पता चला है कि वायरल फीवर ही है. सभी सरकारी अस्पतालों में बच्चों के समुचित इलाज का निर्देश दे दिया गया है. पूरे मामले पर मैं खुद नजर रख रहा हूं और लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं.

biology-by-tarun-sir

पटना में भी वायरल फीवर का कहर देखा जा रहा है. पटना में सरकारी अस्पतालों में एक भी बेड खाली नहीं हैं. वहीं, पटना के महावीर वात्सल्य अस्पताल में भी नीकू और पीकू के सभी 80 बेड फुल हैं. डॉक्टरों की मानें तो ये वायरल फीवर कोरोना का ही साइड इफेक्ट है, और उसकी वजह से ही बच्चों में सर्दी, खांसी से लेकर सांस लेने की समस्या आ रही है.

Source: News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *