पटना : बिहार पुलिस की विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक (अ) दीपक वर्णवाल पर अब महिला इंस्पेक्टर अंशु कुमारी ने र्दुव्‍यवहार का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, महिला इंस्पेक्टर ने डीजीपी और पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन देते हुए ड्यूटी पर जाना भी छोड़ दिया है।

Bihar Police Inspector Anshu Kumari Letter for VRS 9 Years Before Retirement; Bihar Bhaskar Latest News | परेशान होकर रिटायरमेंट से 9 साल पहले ही VRS के लिए लिखा लेटर; कहा- बेइज्जत

महिला इंस्पेक्टर ने अपने आवेदन में लिखा है, ‘मैं अपना दायित्व पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाती आई हूं फिर भी मुङो हमेशा मानसिक रूप से परेशान किया जाता रहा है, जिसके कारण मैं अब नौकरी नहीं करना चाहती हूं। अत: अनुरोध है कि मुङो अविलंब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे दी जाए। महिला इंस्पेक्टर के पति डाक्टर हैं।

महिला इंस्पेक्टर की ओर से लिखी गई चिट्ठी।

विशेष शाखा के एसपी दीपक वर्णवाल पर र्दुव्‍यवहार का लगाया आरोप, वरीय अधिकारियों को दिया वीआरएस का आवेदन

26 जुलाई को लिखा था आवेदन

महिला इंस्पेक्टर ने यह आवेदन 26 जुलाई को ही लिखा था। कोई सुनवाई नहीं होने पर अब बिहार पुलिस एसोसिएशन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला इंस्पेक्टर का कहना है कि पहले वह चुपचाप नौकरी छोड़ रही थीं, मगर विशेष शाखा के इंस्पेक्टर अजय सिंह का मामला सामने आने के बाद हिम्मत मिली। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल इसे पुलिस मुख्यालय और सरकार के समक्ष रखेगा।

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *