बगहा. पुलिस जिला के सेमरा थाना अंतर्गत एक बुजुर्ग का काला कारनामा सामने आया है. 65 वर्षीय बुजुर्ग एक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने हवस का शिकार बना रहा था. उसी दौरान इसके काले कारनामे की भनक ग्रामीणों को लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना सेमरा थाने को दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना सेमरा थाना के सिंगाडी गांव की है.

लड़की को घर के अंदर ले जाते हुए ग्रामीण ने देखा इसकी सूचना परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन आरोपी के घर लड़की को तलाशने के लिए पहुंचे. आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर चुका था. बुलाने के बाद भी जब आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला तो ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ कर आरोपी के चंगुल से बच्ची को मुक्त कराया. परिजनों ने बताया कि बच्ची के हाथ में 5 रुपया का सिक्का था और वह सिसक सिसक कर रो रहे थी.

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी की उम्र को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. लोग आरोपी के बारे में तरह-तरह की बाते कर रहे हैं. सेमरा थाना अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

बताया जा रहा है कि 65 साल के इस बुजुर्ग की दो बार शादी हो चुकी है. अब उसकी दोनों पत्नियां इस दुनिया में नहीं हैं. इसके पहले भी दो दफा इस तरह का घिनौना काम करने का प्रयास क र चुका है, जिसे रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा था. इस दौरान उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया था.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *