बेगूसराय जिले के एनएच-28 पर गौड़ा ग्राम के धर्मदेव चौक के समीप एनएच-28 पर सुबह साढ़े आठ बजे एक टाटा 407 के पलटने से चालक एवं उपचालक तो बाल बाल बच गया लेकिन पास पड़ोस के लोग सैकड़ों मुर्गा लूटकर ले भागे। उक्त टाटा पर बिक्री का मुर्गा खरीदकर भागलपुर ले जाया जा रहा था।

clat

सूचना पर गौड़ा एवं बरियारपुर के ग्रामीणों तथा पुलिस के पहुंचने पर मुर्गा लूटने वाले भाग निकले। पुलिस एवं ग्रामीणों के पहुंचने पर भागलपुर निवासी चालक पारस कुमार एवं उपचालक विकास कुमार भी हिम्मतकर घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि एक बाईक चालक को बचाने में संतुलन बिगड़ने से उसका वाहन गड्ढे में लुढक, गया जिससे यह घटना घटी। चालक ने बताया कि यह गाड़ी भागलपुर के विकास कुमार की है। वह मुर्गा खरीदकर भागलपुर ले जा रहे थे। उसने लगभग 400 मुर्गों के लूटे जाने की बात बताई।

Source : Hindustan

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *