समाज में मानवाधिकार, अभिव्यक्ति के अधिकार और निःशुल्क शिक्षा समेत अन्य सामाजिक विषय पर कार्य कर रही मुजफ्फरपुर की संस्था जर्नलिस्ट फॉर सोशल रिफॉर्म द्वारा वेबिनार आयोजित किया गया.

भारत की डिजिटल संप्रभुता एवम नया आई.टी कानून विषय पर आयोजित इस वेबिनार में प्रमुख वक्ता – श्री संदीप दुबे, अधिवक्ता : सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवम प्रसिद्ध टी.वी पैनलिस्ट ने लोगो को विषय संबंधित रोचक जानकारी दी. संदीप दुबे ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब नफ़रत फैलाना बिल्कुल नहीं हो सकता. अभिव्यक्ति के आर में नफरत फैलाने वाले बक्से नही जायेंगे. नये आईटी कानून से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा.

आयोजित कार्यक्रम में देश के वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत युवा पत्रकार गण और समाजसेवी बड़ी संख्या में जुड़े थे. जर्नलिस्ट फॉर सोशल रिफॉर्म के तत्वावधान में आज के कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ – भविष्य मे भी जे.एस.आर संस्था ऐसी चर्चा जारी रखेगी..

आज के युग में जब विदेशी सोशल मीडिया कम्पनी जब अपनी मनमानी कर रही है ऐसे में भारत के डिजिटल संप्रभुता को समझना अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है. आयोजित वेबिनार में सभी सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नये आई.टी कानून की प्रशंसा भी की और इस कानून के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया..

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *