वैसे तो प्रेम कहानी के अजब-गजब खबरें तो बहुत सुने होंगे, लेकिन पश्चिम चंपारण में कहानी थोड़ा अलग है। एक ट्यूशन टीचर ज‍िसपर छात्रा के घर वालों का अटूट व‍िश्‍वास था वो एकांत कमरे में छात्रा को पढ़ता था, पढ़ाई के नाम पर उसके के साथ खेल करता था ये क‍िसी को पता नहीं। बता दें क‍ि पश्चिम चंपारण के नवलपुर के आशिक मिजाज ट्यूशन टीचर ने अपने ही स्टूडेंट को लेकर फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद सब लोग चौक गए। इलाके में तेजी से चर्चा शुरू हो गई। चर्चा होना भी लाजमी है दोनों ने कुछ काम ही ऐसा क‍िया है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा को बहला- फुसलाकर ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक लेकर भाग गया है। मामले में छात्रा के पिता ने थाने में शादी की नीयत से अगवा करने के आरोप में शिक्षक जीपी मुखिया समेत अन्य तीन के खिलाफ कांड दर्ज कराया है। बताया जाता है कि नाबालिग छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आरोपित घर पर आता था। पीडि़ता के परिवार के सदस्य बेफ्रिक होकर अपना काम करते थे और पीडि़ता को आरोपित शिक्षक एक कमरे में पढ़ाता था। इसी दौरान आरोपित ने पीडि़ता को बहला- फुसलाकर भगा दिया। पीडि़ता के पिता जब आरोपित के घर पूछताछ करने के लिए गए तो अन्य आरोपितों ने उसके साथ बदसलूकी की। मारपीट की धमकी भी दी। उधर, थानाध्यक्ष अजय कुमार स‍िंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

JAWA-MUZAFFARPUR BIHAR

krishna-motors-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *