कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा के तुजारपुर निवासी भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के सहयोगी रामचन्द्र मांझी देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्मश्री राष्ट्रपति के हाथों मिला. दिल्ली में 9 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मांझी को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया. लोक कलाकार स्वर्गीय भिखारी ठाकुर के जीवित शिष्यों में से सबसे बुज़ुर्ग शिष्य और उनके साथ लगभग तीस सालो तक काम कर चुके रामचंद्र मांझी को पद्मश्री सम्मान मिलते ही छपरा में खुशी की लहर दौड़ गई.

रंगमंच के इकलौते सम्मानित दलित कलाकार रामचंद्र मांझी की मेहनत को सलाम! - How sangeet natak academy facilitating ramchandra manjhi will empower entire dalit community

पिछले दो साल के अंदर यह दूसरा मौक़ा था जब महामहिम राष्ट्रपति ने अपने हाथों से रामचंद्र मांझी को सम्मानित किया. इसके पहले 2019 में भी रामचंद्र मांझी को राष्ट्रपति ने अपने हाथों से संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया था. रामचंद्र मांझी मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के तुजारपुर गांव के निवासी हैं. ये लगभग 10 साल की उम्र से भिखारी ठाकुर की नाच पार्टी से जुड़ कर उनके नाटकों में अभिनय एवं नृत्य करते थे. आज भी वो जैनेन्द्र दोस्त के निर्देशन में भिखारी ठाकुर रंगमंडल के सभी नाटकों में अभिनय करते हैं. इस सम्मान समारोह में डॉ. जैनेन्द्र दोस्त को भी रामचन्द्र मांझी का सहयोगी के रूप में राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे.

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

रामचन्द्र मांझी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने से भोजपुरिया समाज में ख़ुशी की लहर है. इस मौके पर मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने कहा कि रामचंद्र मांझी जी के पुरस्कृत होकर वापस आने के बाद वो उन्हें एक भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित करेंगे. उन्होंने रामचन्द्र मांझी को मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र का सांस्कृतिक पुरोधा बताया है. इस मौके पर सारण स्नातक क्षेत्र के एमएलसी एवं भिखारी ठाकुर रचनावली के सम्पादक डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव ने रामचंद्र मांझी को बधाई देते हुए डॉ. जैनेन्द्र दोस्त द्वारा भिखारी ठाकुर पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की. समाजसेवी राजा वरुण प्रकाश ने कहा कि रामचंद्र माझी छपरा के लिए धरोहर हैं और उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को जिंदा रखा है जिसके लिए पूरा छपरा उनके सामने नतमस्तक है.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *