रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए शनिवार को महावीर मंदिर ट्रस्ट, पटना बिहार की ओर से दो करोड़ की दूसरी किश्त समर्पित की गयी। मंदिर ट्रस्ट के सचिव एवं अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल ने कारसेवकपुरम में जाकर सम्बन्धित धनराशि का चेक रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा। मालूम हो कि महावीर ट्रस्ट, पटना की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए दस करोड़ की धनराशि समर्पित करने का ऐलान उसी दिन कर दिया गया था जिस दिन सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था।

अयोध्या रीविजिटेड पुस्तक के लेखक व सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के पैरोकार कुणाल ने चेक सौंपने के बाद कहा कि दस करोड़ की घोषणा के क्रम में प्रतिवर्ष दो-दो करोड़ की धनराशि क्रमश: देने का भी ऐलान किया गया था। उसी घोषणा के क्रम दो करोड़ का पहला सार्वजनिक दान महावीर मंदिर ट्रस्ट ने दो अप्रैल 2020 को समर्पित किया था। उसी तिथि में रामजन्मभूमि ट्रस्ट का खाता भी स्टेट बैंक, अयोध्या की शाखा में खोला गया था। उन्होंने बताया कि दूसरी किश्त 2021 में दी गयी है और क्रमश: प्रतिवर्ष यह राशि दी जाएगी।

चढ़ावे की राशि का उपयोग समाजहित में होना चाहिए : चंपत राय

महावीर मंदिर ट्रस्ट पटना की ओर से दो करोड़ की दूसरी किश्त प्राप्त करते हुए रामजन्मभूमि ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने कहा कि भगवान के चढ़ावे की राशि का उपयोग समाज हित में ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्यथा सरकारें अव्यवस्था के नाम अधिग्रहण की कूटरचना करती है।

Source: Live Hindustan

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *