बिहार (Bihar News) के सुपौल में अपहरण (kidnapping) , यौन शोषण (sexual abuse) और धर्म परिवर्तन (conversion) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस (Bihar Police) ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र के केवला गांव का है. यहां एक हिंदू महिला का दूसरे धर्म के व्यक्ति ने जबरन अपहरण किया. इसके बाद महिला के सात कई दिनों तक यौन शोषण किया गया और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया. इसके बाद महिला ने आरोपी के कैद से छूटकर भीमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

महिला के अनुसार चापीन वार्ड नंबर 13 निवासी मोहम्मद कलीम उनका अपरहरण कर दो महीने तक उन्हें फारबिसगंज में कैद रखा. इस दौरान लगातार महिला का यौन शोषण किया गया. उनपर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया. इतना ही नहीं उन्हें जबरदस्ती गौ मांस भी खिलाया गया. महिला ने थाने में शिकायक दर्ज कराई है.

दो महीने तक किया यौन शोषण

पीड़ित महिला ने बताया कि 30 जून को शाम 7 बजे वो अपने घर से शौच के लिए निकली थी. इसी दौरान आरोपी कालीम ने उसका अपहरण कर आंख-मुंह बांध कर गाड़ी में बिठाकर कही ले गया. इसके बाद महिला को एक कमरे में बंद कर दिया गया. यहां लगातार उनके साथ यौन-शोषण होता रहा. पीड़िता ने मारपीट और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है. महिला ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती गौ मांस भी खिलाया जाता था. पीड़िता के अनुसार महीने भर से ज्यादा उन्हें एक ही कमरे में बंद रखा गया. इसके बाद उसे पता चला कि वो फारबिसगंज के किसी घर में बंद हैं और शनिवार सुबह उसे ट्रेन से कहीं ले जाया जाएगा. इस दौरान उन्होंने किसी व्यक्ति का मोबाइल मांगकर अपने परिजनों को इसकी सूचना दे दी.

ऐसे किया गया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजन और विश्व हिंदू परिषद छातापुर इकाई के कार्यकर्ता फारबिसगंज पहुंचे. महिला को सकुशल बचा लिया गया. इसके बाद आरोपी मोहम्मद कलीम को भी पकड़कर भीमपुरा थाना के सुपुर्द कर दिया गया. इस घटना के संबंध में भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामल दर्ज कर लिया गया है.

Source: tv9

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *