हंगामा और मारपीट से जिन 63 पंचायत नियोजन इकाइयों की काउंसिलिंग रद की गई है, उनकी अगस्त के पहले सप्ताह यानी दूसरे फेज में इसकी प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी अब्दुस सलाम अंसारी ने राज्य शिक्षा निदेशालय मंतव्य मांगा है। संभवत: फाइनल भी उसी आधार पर हो जाएगा।

बता दें कि जिले की 295 पंचायत नियोजन इकाइयों के लिए हुई काउंसिलिंग के दौरान हंगामा व मारपीट से 63 इकाइयों की काउंसिलिंग रद कर दी गई। इसमें पारू की 28, गायघाट की 17, साहेबगंज की तीन, सकरा की पांच, सरैया की एक, मोतीपुर की सात व कुढऩी की दो नियोजन इकाइयां शामिल हैं। भेजे गए पत्र में बीईओ की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा गया है कि काउंसिलिंग केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने अराजक स्थिति पैदा कर कार्य को बाधित कर दिया। नियोजन इकाई के सदस्यों व अभ्यर्थियों के बीच कई जगह हाथापाई व मारपीट की भी नौबत आई। काउंसिलिंग केंद्रों पर तैनात अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर इन्हें रद किया गया है।

1589 पदों पर फस्र्ट फेज में होनी थी नियुक्ति
प्रारंभिक विद्यालय में शिक्षक नियोजन के लिए फस्र्ट फेज में 1589 पदों पर प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी। इसमें 883 सीटों पर ही शिक्षक अभ्यर्थियों का चयन किया गया। हंगामे से 63 पंचायत नियोजन इकाइयों की काउंसिङ्क्षलग रद होने से 706 पद खाली रह गए हैैं। 1366 सामान्य व 223 उर्दू शिक्षकों के पद थे। डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन ने बताया कि सामान्य के 833 व उर्दू के 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अब सामान्य के 533 व उर्दू के 173 पद खाली है। 295 में 234 इकाइयों की ही काउंसिङ्क्षलग हो सकी है।

इन नियोजन इकाइयों की काउंसिलिंंग हुई रद
पारू : ग्राम पंचायत मोहजामा, चोचाही छपरा, पारू उत्तरी, मंगुरहिया, ग्यासपुर, जगदीशपुर बाया, पारू दक्षिणी, बाजिदपुर, कमलपुरा, आनंदपुर खरौनी, ङ्क्षचतामनपुर, लालू छपरा, नेकनामपुर, उस्ती, जाफरपुर, बहद्दीनपुर, कोरिया निजामत, रामपुर केशो उर्फ मलाही, भगवानपुर सिमरा, पंदेह, चक्की सोहागपुर, चांदकेवरी, फतेहाबाद, रघुनाथपुर, सरैया, बैजलपुर, धरफरी व विशनपुर सरैया
गायघाट: ग्राम पंचायत लदौर, लोमा, जारंग पूर्वी, जारंग पश्चिमी, जांता, जमालपुर कोदई, सुस्ता, राम नगर, शिवदाहां, मैठी, महमदपुर सुरा, केवटसा, कांटा पिरौछा दक्षिणी, बोआरीडीह, बाघाखाल, कमरथू व बरुआरी
साहेबगंज: हलीमपुर, जगदीशपुर व सरैया
सकरा: रघुनाथपुर दोनमा, रामपुर कृष्ण, बाजीबुजुर्ग, राजापाकड़ व कटेशर
सरैया: दातापुर पचभीड़वा, कुढऩी का केरमा डीह आदि
मोतीपुर: परसौनीनाथ, हरपुर, मंगुराहो ताजपुर, जटौलिया, बरियारपुर उत्तरी, इब्राहिमपुर व ठिकहां
Input: dainik jagran





