प्रदेश में मौसमी प्रभावों को देखते हुए पटना मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया जा चुका है. बिहार के कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश और मेघ गर्जन के भी आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में पछुआ हवा से ठंड के प्रभाव के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने वाला है. इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. देखें क्या है मौसम का ताजा हाल.

clat

कल के बाद सामान्य होगा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा. एक-दो जगहों पर घने स्तर का कोहरा देखने को मिला. मौसम विभाग का कहना है कि चार फरवरी के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा. बेगूसराय का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे आने के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे आने के कारण 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया.

इन जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी

पटना, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, सारण, गोपालगंज, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, गया, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद के अधिकांश भागों में गुरुवार को मेघ गर्जन, बिजली चमकने व मध्यम स्तर के बारिश के आसार हैं. जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार और बांका के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं, नालंदा, नवादा और लखीसराय में ओले गिरने के आसार हैं.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

chhotulal-royal-taste

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *