मुजफ्फरपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से वर्ष 2022 में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर छात्र-छात्रओं को रजिस्ट्रेशन का एक और मौका दिया गया है। कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के कारण कुछ छात्र-छात्रएं रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गए हैं। उन्हें मौका देने के लिए तिथि 15 जुलाई तक तिथि विस्तारित की गई है। इंटर के रजिस्ट्रेशन के लिए seniorsecondary.biharboardonline.com और मैट्रिक के रजिस्ट्रेशन के लिए biharboardonline.com पर जाना होगा। इंटर के नियमित कोटि के छात्र-छात्रओं को 370 रुपये और स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों को 670 रुपये लगेंगे। वहीं मैट्रिक के नियमित कोटि के विद्यार्थियों को 220 रुपये और स्वतंत्र कोटि के छात्र-छात्रओं को 320 रुपये देने होंगे।

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि ओएफएसएस पोर्टल पर सत्र 2020- 22 में 11 वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का ही रजिस्ट्रेशन इंटर परीक्षा 2022 के लिए किया जाएगा। बोर्ड की ओर से मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिए कहा गया है कि 1 मार्च 2022 को छात्र-छात्रओं की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। इससे कम उम्र के अभ्यर्थियों का आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान परेशानी होने पर विद्यार्थी बोर्ड की ओर से जारी फोन नंबर 0612 – 2230039, 2235161 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source : Dainik Jagran








