सूबे में मौसम बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ और उससे उपजी परिस्थितियों की वजह से रविवार को दोपहर बाद राज्य में कई हिस्सों में बादल छाये रहे। अधिकतम तापमान में कमी आई। हालांकि न्यूनतम तापमान में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी देखी गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को राज्य के अधिकतर भाग में बादल छाये रहेंगे। दिन का तापमान तीन-चार दिनों तक नीचे आएगा। इससे कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। पहले के पूर्वानुमान के अनुसार 27 से बारिश के आसार थे। लेकिन अब 28 दिसंबर को कई जिलों में बारिश होगी। 29 को बारिश का दायरा और भी ज्यादा बढ़ेगा। बारिश की वजह से राज्य भर में कनकनी बढ़ेगी।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

मुजफ्फरपुर में बदला मौसम, गायब हुई धूप

मुजफ्फरपुर में मौसम बदलने लगा है। रविवार को दिनभर धूप में गर्मी न होने से ठंड का अहसास हुआ। धूप निकली लेकिन दोपहर बाद गायब हो गई। उत्तर बिहार में पुरवा और दक्षिण दिशा से आ रही हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। अगले 48 घंटे तक मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं।

Source : Hindustan

telegram-muzaffarpur-now

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *