राजधानी पटना में रविवार को हुई बारिश के बाद कई जगह भीषण जल जमाव की स्थिति बन गई है। बिहार विधान मंडल में भी जलजमाव के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मुख्य प्रवेश द्वार से विधानसभा पोटिको तक चारों तरफ जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। यह हाल तब है जब कुछ ही दिनों के बाद बिहार विधानमंडल का सत्र शुरू होने वाला है।

महज चार घंटे की बारिश के बाद पूरे शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। विधानसभा परिसर में करीबन डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा है। वहीं बिहार की डिप्टी सीएम और आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी के आवास में भी पानी घुस गया। शहर के कई अन्य इलाकों में भी सड़कों पर नदी-नालों सा नजारा नजर आया।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *