लोक जनशक्ति पार्टी के संस्‍थापक रहे राम विलास पासवान की पहली पुण्‍यतिथि पर शुक्रवार को दो-फाड़ हो चुकी पार्टी के दोनों घड़ों में शक्ति प्रदर्शन तय है। एलजेपी के पशुपति पारस गुट ने पटना स्थित प्रदेश एलजेपी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें राज्यपाल फागू चौहान , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी समेत सभी राजनीतिक दलों के तमाम दिग्गजों में शामिल होने की उम्‍मीद है। उधर, रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने पिता के नाम से अलाट रहे दिल्‍ली के बंगले 12 जनपथ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों व तमाम बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है।

पटना में पारस के कार्यक्रम में आएंगे सीएम नीतीश

पटना में एलजेपी के पशुपति पारस गुट द्वारा रामविलास पासवान की पहली पुण्‍यति‍थि पर कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। राजधानी पटना के सभी चौक-चौराहों पर पोस्टर-बैनर लगा गए हैं। पार्टी दफ्तर में पंडाल सजाए रहे हैं। हलवाइयों की टीम मिठाई और अन्य व्यंजन बनाने में जुटी है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बताया कि एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान को दूसरा अंबेडकर कहा जाता है। उनकी पहली पुण्यतिथि समारोह ऐतिहासिक होगी। श्रद्धांजलि देने हेतु राज्य भर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। 25 से 30 हजार लोग आएंगे। सबके लिए भोजन और पानी का इंतजाम किया जा रहा है। खास बात यह कि पूरी व्यवस्था की निगरानी खुद पशुपति पारस कर रहे हैं।

पारस के कार्यक्रम के कार्ड पर चिराग का भी नाम

पशुपति पारस की एलजेपी का कार्यक्रम के लिए बांटे गए कार्ड पर चिराग पासवान का नाम भी दर्ज है। इस तरह आयोजन को राजनीति से दूर रखने की बात कही जा रही है। हालांकि, शुक्रवार को हीं चिराग पासवान दिल्‍ली में अलग श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। ऐसे में दोनों कार्यक्रमों में कौन-कौन शिरकत करते हैं, इसकी तुलना होनी तो तय हीं है।

दिल्ली में चिराग ने पीएम नरेंद्र मोदी को बुलाया

उधर, चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि दिल्ली में 12 जनपथ स्थित सरकारी आवास पर मनाएंगे। इसकी तैयारियां भी जोरों पर हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है। एलजेपी के चिराग गुट के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व लोकसभा स्पीकर समेत केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस समेत अन्‍य दलों के बड़े नेताओं के साथ-साथ रामविलास पासवान के साथ दोस्ताना संबंध रखने वाले हर बड़े नेता को आमंत्रित किया गया है।

Source : Dainik Jagran

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *