बिहार की लड़कियों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम नीतीश कुमार ने इसको लेकर घोषणा कर दी. बिहार के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में लड़कियों के लिए सीटें आरक्षित करने की बात कही है. 33 फीसदी सीटें लड़कियों के लिए रिजर्व करने की बात कही है.

सरकार के इस फैसले से बिहार के लड़कियों में खासा उत्साह है. लड़कियों की माने तो सरकार का यह फैसला काफी सराहनीय है. इससे यहां की लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा मौका मिलेगा. यहां की सीटों पर अन्य राज्यों के छात्राएं कब्जा कर लेती थी. लेकिन सरकार के इस फैसले से अब ऐसा नहीं हो सकेगा. 33 फीसदी सीट रिजर्व करना लड़कियों के विकास के लिए एक अच्छी पहल है.

बता दें कि सीएम नीतीश ने पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के बाद अन्य सभी सेवा और वर्गों में भी 35 प्रतिशित का आरक्षण पहले ही दिया है. पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस के समारोह का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा था कि महिला सशक्तीकरण को लेकर बिहार सरकार कृतसंकल्प है.
उन्होंने कहा था कि बिहार की चर्चा अब देश में ही नहीं विदेशों में हो रही है, परंतु चर्चा का कारण बदल गया है. पहले जहां बिहार की चर्चा अपहरण और नरसंहार के लिए होता था वहीं अब बिहार की चर्चा विकास दर के लिए हो रहा है.
Source : Live Cities





