बिहार की राजनीति को लेकर इन दिनों दिल्ली में हलचल देखने को मिल रही है. RJD सुप्रीमों (Lalu Prasad Yadav) भले ही बिहार में ना हों, लेकिन दिल्ली से ही राजनैतिक गतिविधियों को पर नजर बनाएं हुए हैं. RJD के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक (Shyam Rajak) और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने दिल्ली में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. इस मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि एक दिन पहले रजक ने चिराग पासवान (Chirag Paswan) से भी मुलाकात की थी.

रजक ने पासवान से राजनीतिक उथल पुथल बातचीत करने के बाद उनसे महागठबंधन में आने की बात भी कही थी. इसके बाद रजक कांग्रेस नेत्री मीरा कुमार और बिहार प्रभारी भक्त चरण दास से भी मुलाकात की थी. लोजपा में दो फाड़ होने के बाद से राजद की चाहती है कि चिराग पासवान उनके साथ आ जाए. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले ये भी कह चुके हैं कि इस संबंध में फैसला चिराग पासवान को लेना है.

क्या लालू देना चाहते हैं कोई संदेश ?

वहीं शनिवार को चिराग से मुलाकात से ठीक पहले शुक्रवार को श्याम रजक ने RJD अध्यक्ष लालू यादव से भी मुलाकात की थी. इस समय जब लोजपा में दो फाड़ हो रही हैं. ये मुलाकातें काफी महत्वपूर्ण हैं. श्याम रजक की चिराग पासवान से मुलाकात के लालू से मुलाकात को राजनीति तौर पर काफी बड़ी घटना के रूप में देखा जा रहा है. अब राजनीतिक विशलेषक ये सवाल कर रहे हैं कि क्या ये लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का कोई संदेश था, जिसे रजक पासवान के पास लेकर पहुंचे थे.

चिराग को साथ लाने में कामयाब होगी राजद ?

क्या RJD बिहार में कोई नया समीकरण रचने की कोशिश कर रही है. अब इन सवालों का जवाब तो आने वाले समय में मिलेगा. जिस तरह से चिराग के चाचा पशुपति पारस ने उन्हें झटका दिया है. क्या इस समय में RJD चिराग पासवान को अपने साथ लाने में कामयाब रहेगी.

Input: tv9

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *