बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (सुप्रीमो) लालू यादव पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने लालू यादव को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो वो अगला विधानसभा का चुनाव शराबबंदी के मुद्दे पर लड़कर दिखाएं. मंगलवार को सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘लालू प्रसाद में यदि हिम्मत हो तो घोषणा करें कि उनकी पार्टी अगला चुनाव शराबबंदी के मुद्दे पर लड़ेगी और अगर गलती से सत्ता मिल ही गई, तो पहली घोषणा पूर्ण मद्यनिषेध को खत्म करने की होगी.’
लालू प्रसाद में यदि हिम्मत हो तो घोषणा करें कि उनकी पार्टी अगला चुनाव शराबबंदी के मुद्दे पर लड़ेगी और अगर गलती से सत्ता मिल ही गई, तो पहली घोषणा पूर्ण मद्यनिषेध को खत्म करने की होगी।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 16, 2021
बीजेपी सांसद ने कहा कि जो लोग शराबबंदी को विफल बताते हुए सवाल पूछ रहे हैं, उन्हें अपने दौर की अराजकता, गरीबी, अपहरण, पलायन और नरसंहारों पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए. उन्होंने लालू यादव का नाम लिए बगैर कहा, ‘आईना शौक से जब भी उठाया करो, पहले खुद देखो, फिर दूसरों को दिखाया करो.’ सुशील मोदी ने कहा कि जिन राज्यों में शराबबंदी नहीं है, वहां भी जहरीली शराब से मौत की दुखद घटनाएं हुई हैं. आरजेडी बताये कि यदि हत्या, बलात्कार, अपहरण के विरुद्ध कड़े कानून के बाद भी यह अपराध बंद नहीं हुए, तो क्या ऐसे कानून भी रद्द कर दिये जाने चाहिए.
जो लोग शराबबंदी को विफल बताते हुए सवाल पूछ रहे हैं, उन्हें अपने दौर की अराजकता, गरीबी, अपहरण, पलायन और नरसंहारों पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।
" आईना शौक से जब भी उठाया करो,
पहले खुद देखो, फिर
दूसरों को दिखाया करो। "— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 16, 2021
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार कानून रद्द करने में नहीं, बल्कि उसे जनहित में बेहतर तरीके से लागू कराने में विश्वास रखती है. शराबबंदी और अन्य कानूनों के क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा से सरकार का पीपुल कनेक्ट बेहतर हुआ है. वहीं, उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की चौथी पारी का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी मंत्रियों को बधाई दी.
जिन राज्यों में शराबबंदी नहीं है, वहां भी जहरीली शराब से मौत की दुखद घटनाएँ हुई हैं।
राजद बताये कि यदि हत्या, बलात्कार, अपहरण के विरुद्ध कड़े कानून के बाद भी ये अपराध बंद नहीं हुए, तो क्या ऐसे कानून भी रद कर दिये जाने चाहिए?— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 16, 2021
Source : News18
(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)









