तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी राय दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इन कानूनों को वापस लेने के फैसले को किसानों और गरीबों की जीत बताया है. इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार को अंहकारी सरकार बताया है. लालू यादव ने कहा है कि बहुमत में अंहकार नहीं बल्कि विनम्रता होनी चाहिए.

‘किसानों और गरीबों की हुई जीत’

लालू यादव ने कहा, “विश्व के सबसे लंबे, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक किसान सत्याग्रह के सफल होने पर बधाई. यह किसानों, मजदूरों, गरीबों और मेहनतकश लोगों की जीत है. यह लोकतंत्र, संविधान और देश की जीत है. पूंजीपरस्त अहंकारी सरकार व उसके मंत्रियों ने किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी, आढ़तिए, मुट्ठी भर लोग, देशद्रोही इत्यादि कहकर देश की एकता और सौहार्द को खंड-खंड कर बहुसंख्यक श्रमशील आबादी में एक अविश्वास पैदा किया.”

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

‘बहुमत में अहंकार नहीं होना चाहिए’

लालू यादव ने कानून वापसी पर कहा, “देश संयम, शालीनता और सहिष्णुता के साथ-साथ विवेकपूर्ण, लोकतांत्रिक और समावेशी निर्णयों से चलता है ना कि पहलवानी से. बहुमत में अहंकार नहीं बल्कि विनम्रता होनी चाहिए.”

पीएम मोदी ने किया कानून वापस लेने का ऐलान

बतादें कि आज प्रकाश पर्व पर अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल से विवादों में चल रहे तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हम किसानों को समझाने में कामयाब नहीं पाए. साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि जल्द ही इन कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी.

Source : ABP News

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *