बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. संपत्ति के लालच में 6 साल के मासूम की स्कूल से अपहरण कर हत्या कर दी गई. और शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया गया. रविवार को शव मिलने के बाद बच्चे की मां ने ससुरालपक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है.

जानकारी के मुताबिक बीते 8 सितंबर को मसौढ़ी थाने में मां के द्वारा बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. शिकायत में बताया गया कि बच्चा घर से स्कूल गया, लेकिन वहां से वापस लौटकर नहीं आया. रविवार को स्थानीय लोगों ने नूरा पुल के नीचे मोरहर नदी में एक बच्चे की लाश देखी. सूचना पर मां ने मौके पर पहुंचकर देखा तो बेटे अंकित कुमार के रूप में उसकी पहचान की.

घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मां रेखा देवी ने बताया कि उसका घर पुनपुन थानाक्षेत्र के जट डुमरी गांव में है. उसके पति की 4 साल पहले रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. वह 6 साल के बेटे अंकित कुमार के साथ रह रही थी. पति की मौत के बाद सरकार द्वारा उसे चार लाख का मुआवजा दिया गया था. उसकी जमीन फोर लेन रोड में चला गया, जिसके बदले उसे एक करोड़ रुपया मिला. लेकिन ससुरालवालों ने सारे पैसे जब्त कर लिये. बेटे को जान से मारने की कोशिश की. तब वह बेटे को लेकर मायके में रह रही थी.

पीड़िता ने बेटे की हत्या के सिलसिले में सास लक्ष्मी देवी, ससुर तुलसी साव, पति के भाई अर्जुन साव समेत 7 लोगों पर केस दर्ज कराया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

Source : News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *