लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में सियासी घमासान मचा हुआ है. पहले पारस गुट ने पार्टी के नेता चिराग पासवान को अध्यक्ष पद से हटाया. जवाब में चिराग पासवान ने पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते पांचों बागी सांसदों को पार्टी से हटाने की बात कही. अब यह जंग दिलचस्प हो चली है. इसी बीच, चिराग पासवान ने राजू तिवारी को बिहार एलजेपी का अध्यक्ष बनाया है. राजू तिवारी अब तक कार्यकारी अध्यक्ष थे और उन्हें प्रिंस राज की जगह बिहार का अध्यक्ष बनाया है.एलजेपी में मचा सियासी घमासान मचा अब न्यायालय में पहुंच गया है. मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में लोजपा नेता पशुपति पारस और प्रिंस राज के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है. मुजफ्फरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता कुन्दन कुमार नें यह मुकदमा दर्ज कराया है. आईपीसी की धारा 406 420 और 34 के तहत यह केस दर्ज किया गया है, जिसकी अलगी सुनवाई 21 जून को होगी.

परिवादी कुन्दन कुमार ने आरोप लगाया है कि पशुपति पारस ने निजी फायदे के लिए पार्टी के साथ धोखाधड़ी किया. दोनो नेताओं नें मिलकर कई अन्य नेताओं को भड़का कर बगावत के लिए उकसाया. पशुपति पारस और प्रिंस राज का यह कृत्य संसदीय मर्यादा के खिलाफ है. परिवादी के अधिवक्ता कमलेश कुमार ने कहा है कि आरोप सिद्ध हुए तो आरोपियों को तीन साल तक की सजा हो सकती है.

इधर, लोजपा पारस गुट के अध्यक्ष का चुनाव आज

इधर, लोजपा पारस गुट का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इसका फ़ैसला आज होगा. पारस गुट के तरफ से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. आज ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होगा. सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी, 11 बजे ही पशुपति कुमार पारस अपना नामांकन भरेंगे. शाम 3 बजे के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा भी होगी, लेकिन ये पूरी प्रक्रिया पार्टी कार्यालय के बजाय लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रभारी सूरज भान सिंह के कंकड़बाग टीवी टाॅवर स्थित उनके निजी आवास पर होगा. चुनावी प्रक्रिया पार्टी कार्यालय के बजाय किसी निजी आवास से कराए जाने पर सवाल उठने लगे हैं.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *