सुपौल में एक प्रेमिका से मिलना प्रेमी को काफी भारी पड़ गया। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली के बेला टोला वार्ड तीन में शनिवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिजनों ने पहले बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसकी आंख में तेजाब डाल दिया। पीड़ित को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात ही ग्रामीणों ने पीड़ित को पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित पथरा वार्ड 10 का रहने वाला सिकेंद्र मंडल है। युवक के परिजनों क आरोप है कि उसे खूंटे में बांधकर पीटा भी गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मना करने के बावजूद लड़का युवती से मिलने के लिए आता था। शनिवार रात रंगे हाथ पकड़ने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा।

Source : Hindustan

KRISHNA-HONDA-MUZAFFARPUR

clat

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *