पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सोमवार को बिहार सरकार से बड़ी मांग की है. बीजेपी सांसद ने राज्य में शादियों के दौरान बारात में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन करने और हर्ष फायरिंग पर सख्ती से रोक लगाने की बिहार सरकार से अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” हिंदी भाषी बिहार के विभिन्न अंचलों में कई बोलिययां प्रचलित हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भोजपुरी और मगही का सबसे ज्यादा दुरुपयोग अश्लील ऑडियो-वीडियो बना कर महिलाओं को अपमानित-लज्जित करने में धड़ल्ले से हो रहा है.”

May be an image of 1 person and text that says "हिंदी भाषी बिहार के विभिन्न अंचलों में कई बोलियाँ प्रचलित हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भोजपुरी और मगही का सबसे ज्यादा दुरुपयोग अश्लील ऑडियो-वीडियो बना कर महिलाओं को अपमानित-लज्जित करने में धडल्ले से हो रहा है| की अस्मिता औरघरेलूहिं पूरणशराबबंदीलागूकी थी, उसीतरह अश्लील गानों औरवीडिडयोपरसख्ीसेकलगायाजाीाहीए। सुशील कुमार मोदी पूर्व उपमुख्यमंत्री, विहार modlsushilkumar @SushilModi sushilmodi.in sushilkumarmodi.bihar"

अश्लील गानों और वीडियो पर सख्ती से रोक

राज्यसभा सांसद ने कहा, ” जिस तरह राज्य सरकार ने महिलाओं की अस्मिता बचाने और घरेलू हिंसा पर कारगर रोक लगाने के लिए पूर्ण शराबबंदी लागू की थी, उसी तरह अश्लील गानों और वीडियो पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए.”

शर्मसार करने वाली प्रवृत्ति पर लगाएं अंकुश

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘ विवाह और बारात हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं, लेकिन बारात के दौरान पिंजरानुमा वाहनों में लड़कियों की अश्लील ढंग से नुमाइश करना, शराब पीकर नाचना और बारात के कन्यापक्ष के द्वार पहुंचने पर हर्ष फायरिंग करना परम्परा नहीं, बल्कि सामाजिक विकृति है. जब बारात प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं निकलती, तब प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बारात में कोई भी व्यक्ति अश्लीलता, शराबखोरी और दबंगई दिखाने के दुस्साहस न कर सके. बिहार को शर्मसार करने वाली ऐसी प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाना चाहिए.” बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में भी एक फरियादी ने मांग की है.

Source : ABP News

May be an image of ‎1 person and ‎text that says "‎ש विवाह औरबारात हमारी संस्कृति का हिस्साहैं, लेकिनबारातके दौरान मेंलड़कियों की अश्लील ढंगसे नुमाइश करना, शराब पीकर नाचना औरबारातके कन्यापक्ष के करना बल्किसामाजिकविकृ्तिहै जब बारातप्रशासनकी अनुमतिकेबिनानहींनिकलती तबप्रशासन बारात मेंकोई भी व्यक्ति अश्लीलता, शराबखोरी दबंगईदिखाने के दुस्साहस इसनकरसके। बिहारको शर्मसार करने वाली ऐसीप्रवृत्तिपर प्रभावी अंकुश लगाना चाहिए| कुमारमोदी पूर्वउपमुख्यमंत्री,विहार modisushilkumar @SushilModi sushilmodi.in sushilkumarmodı.bihar‎"‎‎

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *