हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. यह पर्व सुहागिन स्त्रियों को समर्पित है जिसे आज वह अपने पति क लिए करेंगी. इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है. इस व्रत में अन्न और जल का त्याग किया जाता है, इसीलिए इस व्रत निर्जला व्रत भी कहते हैं. तीज पर सुहागिन स्त्रियां मेहंदी भी लगाती हैं. इसी क्रम में बुधवार को लालू प्रसाद यादव की बेटी और उनके परिवार की ट्विटर पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सदस्य रोहिणी आचार्या ने भी हाथों में मेहंदी वाली तस्वीरों को शेयर किया है.

रोहिणी आचार्या ने हाथों में मेहंदी लगाने के साथ कई नाम भी लिखवाए हैं. अयाना, समरेश, कुका आदि. सारे नाम को उनकी हथेलियों पर पढ़े जा सकते हैं. बता दें कि बुधवार को ही लालू यादव के नाती का जन्मदिन भी था जिसे दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर मनाया गया. इस दौरान लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने भी एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं. काफी दिनों के बाद लालू यादव के चेहरे पर एक अच्छी स्माइल दिख रही थी.

करीब एक वर्ष से वे ट्वि‍टर पर काफी एक्टिव रहती हैं. इस दौरान मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हों या पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी. इन सभी को वे समय-समय पर निशाना बनाती रहती हैं. खासकर राजद या लालू परिवार पर कोई टिप्‍पणी होने पर वे तुरंत जवाब देती हैं. लालू प्रसाद के परिवार से इन दिनोंं सुखद तस्‍वीरें सामने आ रही हैं. कुछ दिन पहले आया भूचाल थम सा चुका है.

Source: Live Cities

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *