लालू यादव की पार्टी आरजेडी में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद (Jagadanand Singh) और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव में इन दिनों तनातनी देखने को मिल रही है. तेज प्रताप ने ट्वीट के जरिए जगदानंद पर हमला बोला था. उस का जवाब देते हुए बिहार आरजेडी अध्यक्ष ने कहा है कि लालू यादव (Lalu Yadav) के सिवा कोई भी उनसे सफाई नहीं मांग सकता. तेज प्रताप को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा…हू इज तेज प्रताप. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है.

जगदानंद का कहना है कि लालू यादव आरजेडी के अध्यक्ष हैं, इसीलिए सिर्फ वही उनसे सफाई मांग (Inly Lalu Get Clarification) सकते हैं. उन्होंने साफ किया पर्टी के छात्र विंग का अध्यक्ष चुनने की जिम्मेदारी भी उनकी ही है. बता दें कि आकाश यादव को छा6 विंग के अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर तेज प्रताप (Tej Pratap) आगबबूला हो गए थे. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि प्रवासी नेता के कहने पर बदलाव किया गया है.

‘जगदानंद बोले-तेज प्रताप कौन हैं’

आकाश यादव को तेज प्रताप का करीबी माना जाता है. उन्हें हटाए जाने से तेज प्रताप यादव काफी नाखुश हैं. वहीं तेज प्रताप अक्सर ही जगदानंद पर हमलावर दिखते हैं. पिछले दिनों सार्वजनिक तौर उन्होंने जगदानंद को हिटलर तक कह दिया था. वहीं जगदानंद का कहना है कि तेज प्रताप कौन हैं. उनके लिए पार्टी सबसे पहले है. उनकी जवाबदेही सिर्फ लालू यादव के लिए बनती है.

‘सब जल्दी ही ठीक हो जाएगा’

तेज प्रताप यादव और जगदानंद के बीच काफी समय से अनबन देखने को मिल रही है. वहीं जगदानंद के दो टूक जवाब पर तेजस्वी यादव का कहना है कि सबकी अपनी राय है. वहीं तेजस्वी ने कहा कि लालू और उनके होते हुए कोई दिक्कत नहीं है. सब जल्द ही ठीक हो जाएगा.

Input: tv9

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *