बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर करीब 13 लाख छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया. बिहार बोर्ड कक्षा 12 साइंस के रिजल्टआज दोपहर 3 बजे घोषित कर दिए गए इस बार 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए. साइंस में इस बार 83.7 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इस बार साइंस स्ट्रीम में सौरभ कुमार और अर्जुन कुमार ने संयुक्त रूप से बाजी मारी है. बिहार बोर्ड इंटर साइंस रिजल्ट में सौरभ कुमार और अर्जुन टॉप किए हैं, जबकि राज रंजन दूसरे स्थान पर रहे हैं.

टॉपर्स लिस्ट
आर्ट्स- 1. संगम राज-गोपालगंज 2. श्रेया कुमारी-कटिहार 3. ऋतिका रत्ना-मधेपुरा 4. रातरानी कुमारी-कैमूर 5. शराफत आलम-अररिया 6. ममता कुमारी-मधेपुरा

कॉमर्स- 1. अंकित कुमार गुप्ता-पटना 2. विनित सिन्हा- नवादा 3. पियूष कुमार- पटना 4. मुस्कान सिंह-गया 5. अंजली कुमारी-गोपालगंज 6. सुधांशू रंजन-नवादा 7. मो. आकिब- दरभंगा 8. मो. इंतेखाब आलम-किशनगंज 9. मो. अम्मार अशहद-पटना 10. कमलेश मुखिया-दरभंगा

साइंस- 1. शौरभ कुमार-नवादा 2. अर्जुन कुमार-औरंगाबाद 3. राज रंजन- पूर्वी चंपारण 4. सेजल कुमारी-गया 5. विष्णु कुमार- पटना 6. सुभम कुमार वर्मा-लखीसराय 7. संजीत कुमार-मधेपुरा 8. लवकेश कुमार-औरंगाबाद 9. गौतम कुमार-समस्तीपुर 10. स्वाति कुमारी-मुजफ्फरपुर 11. अंशूल कुमार-जहानाबाद 12. विद्यानंद कुमार-दरभंगा 13. शिवदयाल कुमार-नवादा

साइंस में टॉपर सौरभ कुमार को 472 अंक मिले हैं. वह के.एल.एस कॉलेज नवादा के स्टूडेंट हैं, जबकि उनके साथ ही संयुक्त टॉपर अर्जुन कुमार प्लस 2 हाईस्कूल दाउदनगर औरंगाबाद के हैं. उन्हें भी 472 अंक मिले हैं. तीसरे स्थान पर एम.एस कॉलेज मोतिहारी के राज रंजन हैं, जिन्हें 471 अंक प्राप्त हुए हैं. यहां गौर करने वाली बात है कि टॉप 3 में एक भी लड़की नहीं शामिल है. 470 अंकों के साथ गया कॉलेज की सेजल कुमारी चौथा स्थान हासिल करने में कामयाब रहीं.

जानें पिछले 3 सालों का साइंस में पासिंग पर्सेंटेज
साल – साइंस
2022- 83.7 फीसदी
2021 -77.628%
2020- 77.39%
2019 -81.2%
साइंस स्ट्रीम में सोनाली कुमारी ने 471 अंकों के साथ टॉप किया था.
कहां-कहां देख सकते हैं इंटर साइंस सब्जेक्ट का रिजल्ट
-biharboardonline.bihar.gov.in
-secondary.biharboardonline.com
-results.biharboardonline.com
कैसे चेक करें 12वीं साइंस का रिजल्ट
– सबसे पहले आपको सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
– इसके बाद बिहार बोर्ड 12वीं की रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
– पर्सनल डिटेल्स डालने के बाद सबमिट कर दें.
– इसके बाद रिजल्ट आपके सामने होगा.
– रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 के बाद क्या?
बीएसईबी परिणाम 2022 की घोषणा के बाद कई छात्र अपने स्कोर से असंतुष्ट हो सकते हैं. ऐसे छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2022 की स्क्रूटनी या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. वे अपनी मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की एक फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. जो छात्र साइंस के किसी भी सब्जेक्ट में क्वालीफाई अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहें, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं. कक्षा 12 में उत्तीर्ण छात्र कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं.







