कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक बार फिर पटना जिला प्रशासन 6 और 7 सितंबर को टीकाकरण का विशेष अभियान चलाएगा। दोनों दिन मिलाकर तीन लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यदि लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण हो जाता है तो पटना जिला शत प्रतिशत टीकाकृत हो जाएगा।

विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने रविवार को सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी माइक्रो प्लान तैयार करेंगे। इसके तहत सेशन साइट का चयन, टीम का गठन, टीम का टैगिंग, मोबिलाइजेशन, सेशन साइट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों की ससमय उपस्थिति, वैक्सीनेशन एवं डाटा एंट्री की फुलप्रूफ व्यवस्था आदि बिंदुओं की तैयारी सुनिश्चित करेंगे।
Source: Live Hindustan
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏





