बिहार में छठ का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाता है, ये पर्व चार दिनों तक चलता है। छठ महापर्व को मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस त्योहार में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं और छठी मइया और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है कि छठ पूजा करने से छठी मइया भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करती है।

छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को नमन कर पहला अर्घ्य दिया। बता दें, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का समय शाम में 4:30 से 5:26 बजे के बीच था। वहीं कल उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने का समय सुबह 6:34 बजे से है। जिसके साथ ही छठ महापर्व समाप्त हो जाएगा।

अर्घ्य देने के साथ भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का व्रत संपन्न हो जाएगा। मंगलवार को खरना की रस्म पूरी करने के बाद महिलाओं का निर्जला व्रत शुरू हो गया था जिसके बाद बुधवार को तीसरे दिन छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। दोपहर से ही घाटों पर छठ व्रतियां और उनके परिवार के सदस्या घाटों का रुख करने लगे थे।

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *