बिहार विधानसभा के बजट सत्र में इन दिनों सदन में हंगामा मचा हुआ है. सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के बीच हुई गर्मा-गर्मी का असर आज यानी मंगलवार को भी देखा गया. विधानसभा में हुए हंगामे की आंच मंगलवार को विधान परिषद तक पहुंच गई. विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विधानसभा स्पीकर मामले में विपक्ष ने हमलावर तेवर दिखाते हुए बोलना शुरू कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी  ने भी खड़े होकर सत्ता पक्ष पर जबरदस्त हमला बोला.

prashant-honda-muzaffarpur

दरअसल विधान परिषद में जब विभागीय बजट पर बहस चल रहा था तो विपक्ष विधानसभा बहसबाजी का मामला उठाते हुए खड़ा हो गया. विपक्ष ने सवाल खड़ा किया कि मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही में स्पीकर विजय सिन्हा क्यों नही पहुंचे. तब कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने मामला संभालते हुए कहा कि हो सकता है कि स्पीकर की तबीयत खराब हो. तभी सत्ता पक्ष के एमएलसी ने टोकते हुए कहा कि विधानसभा की बात दूसरे सदन में उठाने का कोई औचित्य नहीं. इस पर राबड़ी देवी ने खड़े होकर कहा कि बिहार में जंगलराज है. उन्होंने जेडीयू के एमएलसी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप लात-जूता खाइए पर सरकार में बने रहिए. राबड़ी देवी के यह कहने पर सदन में फिर हंगामा शुरू हो गया.

राबड़ी देवी ने सदन में JDU MLC को कहा दलाल

विधान परिषद में जब राबड़ी देवी विधानसभा में स्पीकर के नहीं आने को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रही थीं तो जेडीयू के कई एमएलसी ने खड़े होकर कहा कि दूसरे सदन की बात यहां उठाने का कोई औचित्य नहीं. राबड़ी देवी टोके जाने पर भड़क गईं और उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आप दलाल हैं, सरकार की दलाली मत करिए. राबड़ी देवी के दलाल शब्द का प्रयोग करते ही विधान परिषद में जेडीयू के एमएलसी उखड़ गए और जमकर हंगामा हुआ.

विधानसभा में स्पीकर के नहीं आने पर दिन भर चला हंगामा

सोमवार को लखीसराय मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा के बीच हुई तकरार का असर मंगलवार को तब देखने को मिला जब सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए स्पीकर वहां नहीं पहुंचे. स्पीकर के नहीं आने और सोमवार को हुए हंगामे के विरोध में आरजेडी के सदस्य कंधे पर काला बिल्ला लगाकर विधानसभा में पहुंचे थे. स्पीकर की अनुपस्थिति का सवाल उठाते हुए आरजेडी के विधायक हंगामा करते रहे जिससे सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी.

Source : News18

clat

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *