आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के ‘हनुमान’ और चहेते आकाश यादव आज एलजेपी (पारस गुट) में शामिल होंगे. इसको लेकर दिल्ली एलजेपी कार्यालय में शाम चार बजे कार्यक्रम रखा गया है. दिल्ली के 18 राजेंद्र प्रसाद मार्ग में होने वाले कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी एलजेपी के मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने दी है.

वहीं, अब इस खबर के आने के बाद ही आरजेडी में खलबली मच गई है. श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि आकाश यादव के अलावा आरजेडी (RJD) के कई अन्य नेता भी एलजेपी का दामन थामेंगे. वहीं सूत्रों के अनुसार यह भी बात सामने आ रही है कि आकाश खुलासा करेंगे कि किस तरह चुनाव में चिराग पासवान ने आरजेडी की मदद की थी. इस कार्यक्रम में खुद वह बताने वाले हैं.

अभी गगन कुमार हैं छात्र आरजेडी के अध्यक्ष

गौरतलब हो कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गगन कुमार को छात्र आरजेडी का अध्यक्ष बनाया है. हालांकि इससे पहले युवा विंग के अध्यक्ष आकाश यादव थे. एक सवाल पर जगदानंद सिंह ने यह कहा था कि उनकी नजर में वह पद खाली था. किसी को हटाने की बात ही नहीं है.

जानिए कौन हैं आकाश यादव? जिसकी वजह से तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच छिड़ी है  जंग - akash yadav rjd student wing president tej pratap yadav tejashwi  yadav jagadanand singh ntc - AajTak

तेज प्रताप देते रहे हैं जगदानंद सिंह पर बयान

बता दें कि तेज प्रताप यादव लगातार जगदानंद सिंह को लेकर विवादित बयान दे रहे थे. छात्र आरजेडी के कार्यक्रम में उन्होंने जगदानंद सिंह को हिटलर तक दिया था. इसके पहले भी वह कई तरह के बयान दे चुके हैं. आकाश यादव के हटाने के बाद से आरजेडी में बवाल मचा है.

https://scontent.fccu19-1.fna.fbcdn.net/v/t1.6435-9/101858144_812381995835735_4661403745956934105_n.jpg?_nc_cat=109&ccb=1-5&_nc_sid=09cbfe&_nc_ohc=PU-TZiFwgm0AX9NdQC5&_nc_ht=scontent.fccu19-1.fna&oh=63ea5b5883f89942da5c1a6fb30d901a&oe=614D22E8

Source : ABP News

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

advertise-with-muzaffarpur-now

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *