हाजीपुर : वैशाली में 18 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का तबादला करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को वैशाली पुलिस कप्तान ने नई जिम्मेवारी सौपी है। अपराध और अपराधियों के लिए चर्चित रहे महनार थाना की कमान आज नवनियुक्त थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने संभाला।

नए थानाध्यक्ष का थाना के पुलिसकर्मियों व थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। महनार के नए थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह ने कहा,महनार पुलिस अब प्रिवेंटिव मोड के पुलिसिंग करेगी। थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता रहेगी।

थाना क्षेत्र में शराब बिक्री की चोरी-छुपे कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या है,इसे भी दूर किया जाएगा।ज्ञात हो कि महनार के थानाध्यक्ष की कमान संभालने वाले पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह नगर थाना हाजीपुर के थानाध्यक्ष , एन्टी लिकर टास्क फोर्स के इंचार्ज व डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के इंचार्ज भी रह चुके हैं।

Team | Rahul Amrit Raj

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *