बिहार में पांच सीटों के लिए राज्यसभा के चुनाव होने हैं। विधायकों की संख्या के आधार पर जो समीकरण बन रहा है उसके मुताबिक बीजेपी से दो, आरजेडी से दो और जनता दल यूनाइटेड से एक उम्मीदवार को राज्यसभा भेजा जा सकता है। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। जदयू में आरसीपी सिंह को लेकर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने यह दावा किया है कि वे जदयू के टिकट पर राज्यसभा के लिए जल्द ही नामांकन करेंगे। इन सब के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना आ चुके हैं। उनके साथ मीसा भारती भी आईं हैं। राजद से राज्यसभा के लिए मीसा भारती का टिकट कन्फर्म माना जा रहा है। दूसरे उम्मीदवार को लेकर मंथन जारी है। इस बीच पटना में दिवंगत नेता शहाबुद्दीन( की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा की टिकट देने के लिए पटना में कई जगह पोस्टर लगाए गए हैं। राबड़ी आवास के बाहर भी पोस्टर लगाया गया है।

jagran

लालू यादव अपनी बेटी मीसा भारती के साथ बुधवार की शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। राजद सुप्रीमो के पटना पहुंचने के साथ ही यह तय हो गया है कि राज्यसभा प्रत्याशी के नाम का निर्णय अब जल्द हो जाएगा। बीते दिनों पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम के चयन के लिए लालू प्रसाद को अधिकृत कर दिया गया था। बता दें कि राजद के दो उम्मीदवार राज्य सभा जाएंगे। हालांकि, चर्चा यह भी है कि तीसरे प्रत्याशी के लिए भी लालू कोशिश कर सकते हैं।

nps-builders

गौरतलब है कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 24 मई से नामांकन शुरू है। नामांकन की प्रक्रिया 31 मई तक चलेगी। फिलहाल किसी पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। राज्यसभा के लिए 10 जून को वोटिंग होनी है।

Source : Dainik Jagran

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *