भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रांतीय सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि इस जाति के लिए कोई भी राजनीतिक दल मजबूरी नहीं है। सम्मेलन का आयोजन रविवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में किया गया था। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए राज्य के पूर्व मंत्री व फ्रंट के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि पहले समाज है फिर राजनीतिक दल। इस समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस फ्रंट के लिए कोई भी जाति या धर्म अछूत नहीं है।

May be an image of one or more people, people standing and crowd

सम्मेलन में अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उन्हीं राजनीतिक पार्टियों को सहयोग का निर्णय लिया गया, जहां इस समाज के लोगों का सहयोग व सम्मान होगा। फ्रंट की ओर से इस साल 25 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में महाकुंभ और अगले साल 24 दिसंबर को गांधी मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

nps-builders

पूर्व मंत्री अजीत कुमार सिंह ने कहा कि आज के सम्मेलन में सर्वसम्मति से बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न की देने की मांग की गई है। साथ ही गया केंद्रीय कारा का नामकरण स्वतंत्रता आंदोलन के शहीद स्व. बैकुंठ शुक्ला के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया। फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि फ्रंट भूमिहार समाज के कमजोर लोगों को हरसंभव सहयोग करेगा। ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार ने कहा कि शासन-सत्ता द्वारा हमारी उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व विधायक प्रकाश राय, शत्रुघ्न सिंह उर्फ चोकर बाबा एवं वीणा शाही ने समाज में एकजुटता पर जोर दिया। धर्मवीर शुक्ला, पीएन सिंह आजाद, विरेन्द्र तिवारी, अशोक सिंह, अरुण सिंह, शिशिर कौंडिल्य, जगनारायण तिवारी एवं वर्षा रानी समेत कई प्रमुख लोगों ने राज्य भर से आए प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

Source : Dainik Jagran

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

 

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *