बिहार में 18 जून को बंद से पहले राज्य सरकार ने 12 जिलों में इंटरनेट पर लगाम लगाते हुए फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप समेत 22 साइट और एप्स पर अगले तीन दिन तक किसी तरह का मैसेज आना-जाना बैन कर दिया है। इस दौरान यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड को भी रोक दिया गया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने इंटरनेट के जरिए मैसेज के लेन-देन को रोकने का यह आदेश जारी किया है।

#BigNews : बिहार में केंद्र के अग्निपथ योजना के विरोध में मचे भारी बवाल को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार के कई जिलों में इंटरनेट और टेलीफोन मोबाइल सेवा को बंद कर दिया है. देखें सूची#AgnipathScheme #AgnipathRecruitmentScheme #Agnipath pic.twitter.com/Vs6j6Ymspz
— Utkarsh Singh (@utkarshjourno) June 17, 2022
बिहार के 12 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद । 19 जून तक इंटरनेट सेवा रहेगी बाधित। #अग्निपथ_योजना_रद्द_करो #AgnipathRecruitmentScheme #Agnipath pic.twitter.com/nFfq54aGDH
— Mukund Bihari (मुकुन्द बिहारी) (@imukundbihari) June 17, 2022
जिन जिलों में यह रोक प्रभावी रहेगी उनमें कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण जिला शामिल है।

बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में विरोध प्रदर्शन के बीच उपद्रवियों ने विक्रमशिला ट्रेन को पूरी तरह बर्बाद कर कर दिया। उपद्रवी माचिस लेकर स्टेशन पर पहुंचे थे। स्टेशन के ही प्लेटफॉर्म संख्या दो के नजदीक की दुकान से कुछ छात्रों ने माचिस खरीदी और पहले एसी थर्ड टियर के शीट और उसमें रखे चादर-तकिया को आग के हवाले कर दिया। एसी बोगी होने के कारण आग तेजी से पकड़ गया और एक-एक कर विक्रमशिला की 23 बोगियां धधक उठी।
Source : Hindustan









