बिहार में साइबर फ्राड के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। कभी फर्जी अकाउंट बनाकर ऑनलाइन फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज पैसे मांगे जाते हैं तो कभी बैंक खाते में रखी गाढ़ी कमाई लूट ली जाती है। आम आदमी को छोड़िए अब तो मंत्रियों को भी साइबर अपराधी अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा से जुड़ा है। मंत्री के नाम से कुछ फर्जी व्हाट्सप्प अकाउंट बनाकर अधिकारियों एवं अन्य लोगों को फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं।

संजय झा ने खुद इसकी जानकारी मंगलवार को ट्वीट करके दी है। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने इस संबंध में बिहार पुलिस से मदद मांगी है। इसके अलावा उन्होंने अनुरोध किया है कि इस तरह के संदेश पर ध्यान न दिया जाए।

संजय झा ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे नाम से दो फर्जी व्हाट्सप्प नंबर 8795270430 और 9883700234 से लोगों को मेसेज किया जा रहा है। उन्होंने दोनों नंबर को सझा करते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि इस तरह के मैसेज पर ध्यान न दें। शातिर ने बकायदा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा की तस्वीर भी वाट्सऐप पर लगा दी है। इससे मैसेज जाने पर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो जा रही है। साइबर अपराधी मैसेज भेजकर व्यक्तिगत जानकारी हासिल करना चाह रहा है।

Source : Hindustan

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *